उम्र बढ़ने के साथ आंखों की रोशनी कमजोर होना आम बात है. लेकिन, अगर हमारी गलत आदतों की वजह से ऐसा हो रहा है तो इसे रोकना बहुत जरूरी है. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करें? ये एक कॉमन सवाल है, जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है. आजकल की लाइफस्टाइल जैसे नींद पूरी न लेना, बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम, धूल, मिट्टी और प्रदूषण के संपर्क में रहना आंखों को नुकसान पहुंचा रहा है.
ये न सिर्फ आंखों की रोशनी को कमजोर करने का कारण बन रहे हैं बल्कि लंबे समय में अंधेपन जैसी स्थिति में थकेल सकते हैं. हर कोई चाहता है कि उसकी आंखों की रोशनी तेल रहे और बुढ़ापे में भी नजर बाज जैसी हो. इसके लिए कुछ चीजों को अपनाना बहुत जरूरी है. आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने के लिए कुछ घरेलू उपाय बहुत फायदेमंद हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. यहां पढ़िए कैसे अपनी आंखों की रोशनी को बेहतर किया जा सकता है.
अगर आप कमजोर आंखों को मजबूत और तेज करना चाहते हैं, तो सौंफ, काली मिर्च, बादाम, मिश्री और दूध का मिश्रण आंखों के लिए कमाल कर सकता है.
सौंफ (Fennel): सौंफ में विटामिन A और C भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए बेहद जरूरी है. यह आंखों की थकान को कम करता है और रेटिना को मजबूती देता है.
काली मिर्च (Black Pepper): काली मिर्च एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है और आंखों तक पोषण पहुंचाने में मदद करती है.