एम्स के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने ऐसे 10 बेहतरीन हेल्दी स्नैक्स के बारे में बताया है, जो आपके पेट के लिए एकदम परफेक्ट माने जाते हैं. इन स्नैक्स को आप बिना किसी डर के खा सकते हैं. इन्हें खाने से न सिर्फ आपकी भूख मिटेगी साथ ही शरीर को ताकत और पौषक तत्व भी मिलेंगे. इसलिए बिना देरी किए आप अपने स्नैक्स टाइम (Healthy Snacks) में इन 10 बेहतरीन चीजों को शामिल कर लें.
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर हेल्दी स्नैक्स के बारे में बताया है. साथ ही कैप्शन में लिखा, पेट के लिए सबसे अच्छे 10 स्नैक्स जो आप रोज खा सकते हैं, स्नैकिंग से आपके पाचन तंत्र को नुकसान नहीं पहुंचता. ये विकल्प आपके पेट को स्वस्थ और आपकी ऊर्जा को स्थिर रखते हैं.
जानें कौन से हैं वो 10 स्नैक्स को पेट के लिए हैं एकदम परफेक्ट (Healthy Snacks for Gut Health)-
डॉ. सेठी के अनुसार, नीचे बताए गए स्नैक्स न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि पेट के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देते हैं. इन्हें खाने से पेट भरा रहता है और दिन भर शरीर में ऊर्जावान महसूस होता है. इसलिए स्नैक्स में जंक फूड खाने की जगह आप नीचे बताए गए स्नैक्स को शामिल कर लें.