Advertisement

जिंदा बेटी का शोक संदेश छपवाया, माला पहनाकर दी श्रद्धांजलि… ललितपुर में जाति के नाम पर रिश्तों की मौत

21 वर्षीय खुशी पाराशर ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर दूसरी जाति के युवक सौरभ चौरसिया से विवाह कर लिया. इस कदम से परिवार बेहद नाराज हो उठा और उसने इसे अपना सामाजिक अपमान माना. इसके बाद परिवार ने खुशी की शोक सभा आयोजित कर उसे श्रद्धांजलि दे दी.

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने समाज की सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सदर कोतवाली इलाके में आने वाले गांधीनगर में एक परिवार ने अपनी बेटी की शोक संदेश छपवाया और शोक सभा भी आयोजित की गई और उसकी तस्‍वीर को माला भी पहना दी गई. इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि बेटी जिंदा है, लेकिन परिवार ने अपनी जीवित बेटी को मृत मान लिया है. अब सोशल मीडिया पर बेटी की शोक सभा का पत्र वायरल है और लोग इस बारे में हर कोई चर्चा कर रहा है. 

21 वर्षीय खुशी पाराशर ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर दूसरी जाति के युवक सौरभ चौरसिया से विवाह कर लिया. इस कदम से परिवार बेहद नाराज हो उठा और उसने इसे अपना सामाजिक अपमान माना. इसके बाद परिवार ने खुशी को अपने जीवन से पूरी तरह अलग कर दिया. परिवार ने 4 सितंबर को खुशी की “मृत्यु” घोषित की और 12 सितंबर को शोक सभा का भी आयोजन किया गया.

खुशी को मृत मानकर दी गई श्रद्धांजलि 

खुशी के दूसरी जाति के युवक से शादी करने से पूरा परिवार नाराज है. इसके लिए शुक्रवार को शोक सभा आयोजित की गई. इसमें खुशी के माता-पिता और भाई के साथ ही नजदीकी रिश्तेदार भी शामिल हुए. सभी ने खुशी की तस्वीर पर फूल चढ़ाए और उसे मृत मानकर श्रद्धांजलि दी गई.

भाई ने कहा- उनके लिए खुशी जीवित नहीं

जब इस मामले को लेकर सवाल पूछे गए तो भाई आकाश पाराशर ने कहा कि खुशी अब उनके लिए जीवित नहीं है, क्योंकि उसने परिवार की मर्यादा तोड़ी है.

Anuradha Sharma

Anu Sharma is a dedicated journalist known for her sharp reporting and unbiased storytelling. She focuses on bringing truthful, impactful news to the public.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top