Advertisement

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए NSUI का घोषणा पत्र जारी, महिलाओं के लिए भी अहम वादे

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए छात्रा जोश्लिन नंदिता चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राहुल झांसला, सचिव पद के लिए कबीर और सह सचिव पद के लिए लव कुश बधाना को अपना प्रत्याशी बनाया है.

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डीयूएसयू) 2025 चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र और महिला घोषणा पत्र जारी किया.

इसमें फीस वृद्धि रोकने, 12 दिन मासिक धर्म अवकाश, महिला सुरक्षा, कैंपस इंफ्रास्ट्रक्चर, छात्रवृत्ति, आरक्षण और काउंसलिंग सेंटर जैसी सुविधाओं के वादे किए गए हैं. वहीं महिला घोषणा पत्र में उत्पीड़न के खिलाफ सख़्त कार्रवाई, 24×7 मदद, महिला गार्ड, स्ट्रीट लाइटिंग, सीसीटीवी, वेंडिंग मशीन और मेडिकल-काउंसलिंग सेंटर जैसी पहलें शामिल हैं.

इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी) अध्यक्ष देवेंद्र यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (एआईसीसी) राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक, डीयूएसयू अध्यक्ष रोनक खत्री सहित कांग्रेस और एनएसयूआई के अन्य नेता मौजूद थे.

इससे पहले एनएसयूआई ने डूसू चुनाव के लिए अपने केंद्रीय पैनल की भी घोषणा की थी. इस बार होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए छात्रा जोश्लिन नंदिता चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राहुल झांसला, सचिव पद के लिए कबीर और सह सचिव पद के लिए लव कुश बधाना को अपना उम्मीदवार बनाया है.

Anuradha Sharma

Anu Sharma is a dedicated journalist known for her sharp reporting and unbiased storytelling. She focuses on bringing truthful, impactful news to the public.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top