..और इस दिन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के लिए 205 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा थी. मैच के 240 मिनट में से 236 मिनट पर गुजरात का ही कब्जा था. करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों ने मान लिया था कि यहां से गुजरात की जीत सिर्फ औपचारिकता भर है.
लेकिन जब कोलकाता को मैच की आखिरी 6 गेंदों और करीब चार मिनट में जीत के लिए 29 रन बनाने थे, तो मोदी स्टेडियम में एक ऐसा तूफान आया, जो आईपीएल इतिहास के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ पलों में से एक बन गया. ऐसे पल कि जो मेगा टूर्नामेंट के सर्वकालिक प्रोमो में सहजता से जगह बना सकते हैं! और यह तूफान निकला रिंकू सिंह के बल्ले से ! और इस तूफान ने यहां से महीने दर महीने, साल दर साल रिंकू के जीवन को पूरी तरह से बदल दिया.
Rinku Singh: रिंकू सिंह की जैसी बैटिंग, वैसी कमाई, हर महीने कमाते हैं इतना पैसा
रिंकू का तूफान..और बदल गई दुनिया
गुजरात के लिए आखिरी ओवर रिंकू के ही राज्य उत्तर प्रदेश के साथी लेफ्टी पेसर यश दयाल आए. पहली गेंद पर उमेश यादव ने एक रन लेकर स्ट्राइक रिंकू को दे दी. और यहां से ओवर की पांच लगातार गेंदों पर रिंकू ने 5 छक्के जड़कर गुजरात ही नहीं, पूरे क्रिकेट जगत को दांत तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया. इन 4 मिनट के तूफान ने गुजरात की दुनिया उजाड़ दी. रिंकू ने केकेआर के लिए यह सीजन 14 मैचों में 59.25 के औसत से सबसे ज्यादा 474 रन बनाकर समापन किया.